पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिले के युवाओं को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं निपटने के गुर सीखा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचयात पूह में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के प्रभारी नरेंद्र कायथ की अध्यक्षता में पूह, नमज्ञा और डुबलिंग के 45 युवाओं को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ के प्रभारी मनसा राम ने युवाओं को आग से निपटने के बारे में जानकारी दी। दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह से पहुंचे चिकित्सकों की टीम ने सभी प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक आपदा के समय घायलों को प्राथमिक उपचार करना सीखाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह से डॉ. मेघा और डॉ. चंद्रवीर ने कहा कि अगर किसी भी तरह का बड़ा हादसा होता है तो उन्हें किस तरह से संयम के साथ प्राथमिक उपचार दिया जाता है।
प्रथम वाहिनी गृह रक्षा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के प्रभारी सुखदेव नेगी ने भी युवाओं को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर प्रधान पूह राजेश नेगी, उपप्रधान तानजीन दोरजे नेगी, प्रशिक्षु छेरिंग सोनम, बलदेव राज, छेरिंग ग्यूरमैत, अश्वनी कुमार, नावांग, सविता कुमारी, गाटुक डोलमा सहित पूह, डुबलिंग और नमज्ञा पंचायतों के प्रशिक्षु मौजूद रहे।