Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur secures first place in state-level folk dance competition

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में किन्नौर प्रथम, राष्ट्रीय स्तर पर करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Wed, 18 Nov 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur secures first place in state-level folk dance competition
राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में किन्नौर प्रथम। संवाद
. रोल प्ले प्रतियोगिता में भी जिले ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

. एससीईआरटी सोलन में हुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ।
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना (एनपीईपी)-2026 के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला किन्नौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लोक नृत्य प्रतियोगिता में किन्नौर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रोल प्ले प्रतियोगिता में जिले को दूसरा स्थान मिला। इस उपलब्धि के साथ किन्नौर की लोक नृत्य टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला किन्नौर की ओर से रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगी और लोक नृत्य प्रतियोगिता में देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की टीम ने भाग लिया। दोनों विद्यालयों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी। राज्य स्तर पर भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) किन्नौर कुलदीप सिंह डोगरा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों और विद्यालयों के समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और रचनात्मकता के साथ शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, जिला नोडल अधिकारी वीरेंद्र नेगी और सहायक जिला नोडल अधिकारी वीरेंद्र भंडारी ने भी सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed