{"_id":"63ff908f3a3fb6801c0b37a4","slug":"kinnaur-news-crime-two-arrested-with-chitta-and-charas-rampur-hp-news-c-19-1-75685-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में चिट्टे और चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में चिट्टे और चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। किन्नौर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों से 2.32 ग्राम चिट्टा और 30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला रिकांगपिओ के साथ लगती ख्वांगी पंचायत का है। यहां पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई को गुप्त सूचना मिली कि ख्वांगी गांव में एक युवक चिट्टे की सप्लाई करता है। सूचना मिलते ही इकाई प्रभारी लायक राम शर्मा, मुख्य आरक्षी प्रवीन, आरक्षी राजमन और महिला आरक्षी निशा की टीम ने मंगलवार देर शाम को युवक के घर में दबिश दी। जांच के दौरान युवक के कमरे में गद्दे के नीचे 2.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार (33) निवासी गांव ख्वांगी जिला किन्नौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने बुधवार दोपहर के बाद कड़छम सांगला संपर्क सड़क पर वाहन की जांच के दौरान 30 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने नाके के दौरान कार को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान आरोपी अमित कुमार निवासी गांव मसोग, तहसील, डाकघर चचोट, जिला मंडी के खिलाफ पुलिस थाना सांगला में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है।