फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur news crime news murder case, police

Rampur Bushahar News: पहले साथ पी शराब फिर उतार दिया मौत के घाट

Tue, 07 Feb 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बीती चार फरवरी को हुई व्यक्ति की हत्या के मामले की जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपी ने वारदात से पहले शराब का सेवन किया था। इसके बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने तैश में खेमराज की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक की गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गया था लेकिन रास्ते में गाड़ी का टायर फट गया था।
विज्ञापन


आरोपी फिर बस से चंडीगढ़ के लिए फरार हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने छानबीन के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही एफएसएल जुन्गा की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। गौर हो कि बीती चार फरवरी को रिकांगपिओ में 24 वर्षीय युवक ने 54 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। मृतक पांगी स्कूल में लैब अटेंडेंट के पद पर तैनात था।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को चंडीगढ़ से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आरोपी राजकुमार (24) निवासी गांव व डाकघर पूह, जिला किन्नौर ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। उसने बताया कि शराब पीने के बाद हुई कहासुनी के बाद विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद उसने खेमराज की हत्या कर उसका शव पांगी गेट से करीब 200 मीटर आगे कश्मीर सड़क से नीचे फेंक दिया। आरोपी को पकड़ने में किन्नौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई प्रभारी लायक राम और उनके सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

नवीन जाल्टा, डीएसपी किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed