Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Kailash Yatra: Devotees troubled due to increase in water in the drain near the cave

किन्नौर कैलाश यात्रा : गुफा के पास नाले में पानी बढ़ने से श्रद्धालु हुए परेशान

Mon, 21 Jul 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur Kailash Yatra: Devotees troubled due to increase in water in the drain near the cave
किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाले से पा सुर​क्षित स्थानों पर पहुंचते रेस्कू टी
मौसम खराब होने पर कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए आए वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर कैलाश यात्रा को मौसम खराब होने पर सोमवार को दोबारा एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। इन 7 दिनों में 2 बार यात्रा को स्थगित करना पड़ा है। इस बार 15 जुलाई से लेकर 30 अगस्त तक यात्रा चलाई जा रही है। सोमवार सुबह 426 श्रद्धालुओं को मिलिंग खट्टा गणेश पार्क से यात्रा के लिए रवाना किया था, लेकिन गुफा के पास ग्लेशियर में बाढ़ आने से नाले के पानी का जलस्तर बढ़ गया। जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को गुफा से सुरक्षित रूप से मेलिंग खट्टा गणेश पार्क वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस गुफा के पास नाले में ग्लेशियर का पानी हमेशा बढ़ता रहता है। नाले के पास पुल की सुविधा न होने से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि इस नाले में पुल का निर्माण करना चाहिए ताकि यात्रा के दौरान लोगों को परेशानी न हो। किन्नौर प्रशासन की ओर से तैनात टीमों की निगरानी में यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
किन्नौर कैलाश पवित्र यात्रा के नोडल अधिकारी एवं वन विभाग के रेंज अधिकारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि मिलिंग खट्टा में कुल 520 श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित अपने स्थान पर पहुंचा दिया गया है। किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी के सदस्य प्रीतम नेगी ने बताया कि मैलिंग खट्टा में जो होम स्टे चला रहे हैं। उन समस्त ग्रामीणों को किन्नौर कैलाश पवित्र यात्रा को लेकर देवता के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए हैं। सभी ग्रामीण और मैलिंग खट्टा में होम स्टे चलने वाले देवता के समक्ष पेश होने जा रहे हैं, जो उनका आदेश होगा, वह अभी ग्रामवासियों को स्वीकार्य होगा। किन्नौर कैलाश की यात्रा से वापस आने वाले हरियाणा के सोनीपत के निवासी संजय, सुनील और गोविंद ने बताया कि किन्नौर के पुलिस बल ने उनकी काफी मदद की। उनका साथी संजय बीमार हो गया था, तो एक पुलिस जवान गुफा से हाथ पकड़कर उसे नीचे लाया। इसके बाद मिलिंग खट्टा से तीन पुलिस जवान उन्हें आगे ले गए।
विज्ञापन

किसी का नहीं किया पंजीकरण
एसडीएम अमित कल्थाईक ने बताया कि जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए किन्नौर कैलाश यात्रा को एक दिन के लिए रोकने के निर्देश जारी किए। सोमवार को कोई पंजीकरण नहीं किया गया। इस यात्रा के संबंध में मौसम साफ होने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाले से पा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते  रेस्कू टी

किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाले से पा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते रेस्कू टी

किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाले से पा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते  रेस्कू टी

किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नाले से पा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते रेस्कू टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed