फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur BJP, Reckong Peo, Kinnaur Congress, Political News

जनजातीय अधिकारों का हनन कर रही कांग्रेस सरकार : सूरत

Mon, 05 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा नेता सूरत नेगी ने प्रदेश में जनजातीय अधिकारों और भूमि वितरण के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने 2006 के वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में कांग्रेस सरकार पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। नेगी ने कहा कि 2017 से 2022 के बीच भाजपा सरकार ने किन्नौर जिले में करीब 500 डिमार्केशन किए और 1000 लोगों को भूमि आवंटित की। 2022 में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से एफआरए के तहत किए जा रहे कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। नेगी ने मंत्री जगत सिंह नेगी पर भूमि वितरण में बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी से काम किया। कांग्रेस सरकार से जनजातीय लोगों के अधिकारों का सम्मान करने और एफआरए के तहत भूमि वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed