फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur apple get good prize in market

किन्नौर के सेब को मंडियों में मिल रहे चोखे दाम, बागवान गदगद

Sun, 26 Sep 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
kinnaur apple get good prize in market
टापरी सब्जी मंडी में किनौर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची सेब की पेटियां - फोटो : RAMPUR-HP
बीरबल नेगी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। अपने लाजवाब स्वाद और गुणों के लिए मशहूर किन्नौरी सेब देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक दे चुका है। मंदी के बीच भी किन्नौर के सेब को मंडियों में चोखे दाम मिल रहे हैं। इससे बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।
इस वर्ष अभी तक किन्नौर जिले से 5 लाख 14 हजार 758 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों के लिए भेजी जा चुकी हैं। बीते दिनों जहां सेब के कम दाम बागवानों की परेशानियां बढ़ा रहे थे, वहीं अब दामों में उछाल आया है। इससे जिले के बागवान काफी खुश हैं। बागवानों को घरद्वार पर ही सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे उन्हें शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली का रुख भी नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के बागवानों को इन दिनों 25 से 28 किलो प्रति पेटी के 2500 से 2750 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। वहीं गिफ्ट बॉक्स प्रति पेटी 1250 रुपये जिले की स्थानीय मंडी टापरी में बिक रहा है। जिले के निचार से अभी तक 340921, कल्पा से 117869 और पूह उपमंडल से 55968 पेटी सेब देश की विभिन्न मंडियों के लिए भेजा चुका है। एपीएमसी टापरी मंडी में इन दिनों जिले के बागवानों को नकदी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टापरी मंडी में उरनी गांव के सेब बागवान सुनील नेगी ने रॉयल की 25 पेटियां 2750 रुपये के हिसाब से बेची। प्रति पेटी करीब 28 से 30 किलोग्राम की थी। बागवान सुनील नेगी ने बताया कि जिले के बागवानों को घरद्वार पर ही सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। पहले जहां वह 150 किलोमीटर दूर नारकंडा जाकर अपनी फसल बेचते थे, वहीं अब उन्हें घरद्वार पर अच्छे दाम मिल रहे हैं।

इससे बागवानों का पैसा और समय दोनों की बचत हो रही है। उद्यान विभाग किन्नौर के उपनिदेशक सीएम बाली ने कहा कि जिले से अभी तक 5 लाख 14 हजार 578 पेटी सेब देश की विभिन्न मंडियों के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed