फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur 640 student vaccinated

किन्नौर में 640 बच्चों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
kinnaur 640 student vaccinated
किन्नौर में छात्रा वैक्सीनेशन लगाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किनौर)। किन्नौर जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया गया। अभी तक दो दिन में 1063 किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। चार केंद्रों में 423 बच्चों को टीका लगाया गया। मंगलवार को 640 बच्चों ने टीकाकरण हुआ। दूसरे दिन में भी बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। छह दिवसीय टीकाकरण अभियान के लिए किन्नौर में कुल 67 केंद्रों पर 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी बताया कि लिट्ल एंजल स्कूल रिकांगपिओ में 20, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी में 42, सांगला स्वास्थय खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में 71, गुुरुकुल स्कूल सांगला 42 बच्चे, शिवालिक स्कूल सांगला 16 बच्चे, छितकुल 03, रक्षम 21, बटसेरी 16, थैमगारंग 20 पूह स्वास्थ्य खंड के तहत पूह 64, नमज्ञा 04 और निचार स्वास्थ्य खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार 57, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर 158, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव 103, राजकीय उच्च विद्यालय यांगपा में 103 किशोरों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

किन्नौर के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेषा नेगी ने कहा कि किन्नौर में सर्दियों को स्कूलों में अवकाश होने पर बहुत बच्चे रामपुर, शिमला, सोलन और चंडीगढ़ अपने माता-पिता के साथ गए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन आठ तारीख को बाहर से आए हुए प्रवासी किशोरों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण केंद्रों पर ठंड से बचाव के भी पूरे बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed