फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kharga defeated Club Seven to enter the next round

Rampur Bushahar News: खरगा ने क्लब सेवन को हराकर अगले दौर में पाया प्रवेश

Thu, 14 May 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kharga defeated Club Seven to enter the next round
खरगा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
विजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवक मंडल खरगा 15/20 की ओर से 41वीं क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहला मैच क्लब 7 और वाईएमसी खरगा के मध्य हुआ। क्लब सेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित सात ओवर में सात विकेट गंवाकर 32 रन बनाए, जिसमें विक्की ने 13 रन बनाए। खरगा की टीम ने 3.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और अगले दौर में प्रवेश पाया। पुनीत ने 22 रन की नाबाद पारी खेली। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी सुभाष ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं जयदेव, जय सिंह और बिट्टू विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल के अध्यक्ष ललित नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने युवक मंडल की सराहना की और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित होनी चाहिए। इससे जहां आपसी भाईचारे और अनुशासन की सीख मिलती है। युवक मंडल अध्यक्ष ललित नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार की राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान सनी भंडारी, सचिव हैप्पी ठाकुर, उपसचिव चांद ठाकुर, मुख्य सलाहकार बॉबी ठाकुर, मीडिया प्रभारी महेश ठाकुर और कोषाध्यक्ष विक्की ठाकुर सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article