{"_id":"6926fc847f2dfb7fdf021f53","slug":"khaneri-hospital-gets-radiologist-and-anesthesia-specialist-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148880-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल को मिले रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल को मिले रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
विज्ञापन
.आठ महीने से रिक्त पड़ा था रेडियोलॉजिस्ट का पद
अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निशुल्क जांच की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ऊपरी हिमाचल के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले खनेरी अस्पताल के लिए राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मरीजों को अब अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में आठ महीने से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त था। अब चिकित्सक की तैनाती हो गई है। साथ ही अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का पद भी भरा गया है। इन दोनों ही चिकित्सकों की खनेरी अस्पताल में काफी आवश्यकता थी। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को अस्पताल से बाहर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे थे। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके मरीजों और गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही थी। वहीं, एनेस्थीसिया चिकित्सक न होने से अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी कर इन दोनों चिकित्सकों की तैनाती के आदेश किए हैं। खनेरी अस्पताल में रोजाना एक हजार के करीब मरीजों की ओपीडी रहती है। अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज स्त्री रोग से संबंधित आते हैं। ऐसे में उनके उपचार की पहली प्रक्रिया अल्ट्रासाउंड होती है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सभी तरह की जांच और टेस्ट निशुल्क किए जाएं, लेकिन लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट न होने से महिलाओं की दुश्वारियां बढ़ी हुई थीं। अब महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती के आदेशों की प्रति अभी नहीं मिली है। इन दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्पताल को बहुत जरूरत है। -डॉ. रोशन कौंडल, चिकित्सा अधीक्षक, खनेरी अस्पताल