फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khandeshwar Devta Shaneri Temple, Religious Event, Rampur Bushahr, Dansa, Shimla

Rampur Bushahar News: जलयात्रा के साथ खंडेश्वर देवता शनेरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

Mon, 21 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khandeshwar Devta Shaneri Temple, Religious Event, Rampur Bushahr, Dansa, Shimla
परशुराम की ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में खंडेश्वर देवता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ पर जल यात्रा
परशुराम की ज्येष्ठ ठहरी में चार दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

23 को देवता साहिब दोगणू लालसा, योगेश्वर देवता शिंगला और देवता दमुख डंसा करेंगे शिरकत
24 को शिखा पूजन और देव विदाई के साथ संपन्न होगी प्रतिष्ठा
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर। परशुराम की ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में खंडेश्वर देवता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ सोमवार को जल यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान जाहरू नाग देवता के पंडित सहित मंदिर के कार करिंदों और विशेष रूप से महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर जलयात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिर की पुरानी कोठी के नीचे प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाया गया, जो शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। उसके बाद पांच पंडितों के सानिध्य में गायत्री जाप शुरू किए गए। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न करवाने का दायित्व मंदिर समिति ने मुख्य संरक्षक के रूप में बीरबल नेगी को सौंपा है। उनके साथ भाऊ राम, प्रेम चोपड़ा, चैन राम और साध राम होंगे। गायत्री मंत्र जाप के पाठ में पंडित रोशन लाल शर्मा, धर्मा नंद और राजेश सहित दो अन्य पंडित अपनी भूमिका निभाएंगे। गौर हो कि परशुराम की चार ठहरियों में शुमार ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में देवता साहिब खंडेश्वर के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नोग घोड़ी के देव अधिष्ठाता देवता साहिब दमुख डंसा के आदेशानुसार निर्धारित की गई है। प्राण प्रतिष्ठा की सारी प्रक्रिया देवता साहिब दमुख की अगुवाई में संपन्न होगी। चार ठहरी देव समिति के प्रधान बहादुर लाल ने बताया कि 22 अक्तूबर को पाठ का आयोजन होगा। 23 को चार ठहरी के देवता साहिब धार्मिक अनुष्ठान में शरीक होंगे। देवता साहिब दोगणू लालसा, योगेश्वर देवता शिंगला और देवता दमुख डंसा प्राण प्रतिष्ठा की शोभा बढ़ाएंगे। देवताओं का स्वागत शाम चार बजे किया जाएगा। पांच बजे छमणछणी संपन्न होगी। 24 अक्तूबर को मंदिर में सुबह आठ बजे से हवन यज्ञ शुरू किया जाएगा और शिखा पूजन 11 बजे के उपरांत पूर्णाहुति दी जाएगी। दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू किया जाएगा। शाम पांच बजे देवताओं की विदाई के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। उन्होंने सभी लोगों से धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनकर चार ठहरी के देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करें।

परशुराम की ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में खंडेश्वर देवता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ पर जल यात्रा

परशुराम की ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में खंडेश्वर देवता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ पर जल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed