फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   KFC Chatti team became the winner in the cricket competition in Kasten

Rampur Bushahar News: कस्तेन में क्रिकेट प्रतियोगिता में केएफसी चाटी की टीम बनी विजेता

Wed, 06 May 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
KFC Chatti team became the winner in the cricket competition in Kasten
रामपुर के कस्तैन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विजेता टीम को 71 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

प्रदीप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कुश ठाकुर चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र के मिनी स्टेडियम कस्तेन में आयोजित अशोक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में केएफसी चाटी की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में 36 टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला महाकाल बॉयज रचोली और केएफसी चाटी के मध्य खेला गया। रचोली ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाटी की टीम के करण ने 35 और कुश ठाकुर ने 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। चाटी ने 9 विकेट से जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्र प्रभा नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। वहीं, अनुराधा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने युवक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से जहां भाईचारे और अनुशासन की सीख मिलती है, वहीं युवाओं को प्रतिभा निखारने का मंच भी मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंटकर पुरस्कृत किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे प्रदीप बिष्ट को 2,100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कुश ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रदीप बिष्ट और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर अश्वनी कपूर को चुना गया। कमेटी के अध्यक्ष सुनील जिष्टू ने कहा कि प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल शुरू की जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान हर विकेट गिरने पर एक पौधा और हैट्रिक पर पांच पौधे लगाने का क्लब ने फैसला लिया है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर लभू कपाटिया, महेश ठाकुर, कपिल पालसरा, मुकेश जिष्टू और मिंटू जिष्टू सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article