फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kewal Ram became the treasurer of Pensioner Welfare Association.

Rampur Bushahar News: केवल राम बने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष

Wed, 22 Oct 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kewal Ram became the treasurer of Pensioner Welfare Association.
रामपुर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
तीन प्रतिशत डीए मिलने पर पेंशनर एसोसिएशन ने जताई खुशी
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने मुद्दों पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने बुधवार को पंचायत समिति हॉल रामपुर में बैठक की। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में रामपुर, ननखड़ी, काशापाट, नरैण, सरपारा और तकलेच समेत अन्य जोन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से केवल राम को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी पेंशनरों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। साथ ही पेंशनरों की समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि 14 अक्तूबर को शिमला में आयोजित धरना-प्रदर्शन में रामपुर ब्लॉक से 35 पेंशनरों ने भाग लिया। राज्य कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी ने रामपुर ब्लॉक के पेंशनरों की सराहना की। प्रदर्शन के बाद पेंशनरों को 16 प्रतिशत में से तीन प्रतिशत डीए दिया गया। डीए मिलने पर पेंशनरों ने खुशी जाहिर की है। पेंशनरों को लंबे समय के बाद डीए का भुगतान हुआ है। पेंशनरों ने सरकार से एरियर और मेडिकल समेत अन्य भुगतान को करने की मांग उठाई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पेंशनरों से सदस्यता शुल्क भी लिया गया और सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर शिव राम, बालक राम भंडारी, रोशन लाल बदरेल, दर्शन दास, मोहन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पेंशनरों को साइबर क्राइम पर किया जागरूक
बैठक के बाद हेल्थ एज इंडिया संस्था ने वरिष्ठ पेंशनरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में पेंशनरों को साइबर क्राइम, डिजिटल सुरक्षा और साक्षरता के बारे में जागरूक किया। महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने संस्था का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नए अनुभव और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed