Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Keith and Rukhla got water only one day this month

कीथ और रूखला में इस माह एक दिन ही मिला पानी

Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू) उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत रावलाक्यार के कीथ और रूखला गांवों में लोग पानी के लिए तरस गए हैं। इन गांवों में इस माह केवल दो घंटे के लिए एक दिन ही पानी की आपूर्ति की गई। दोनों गांवों के लोगों में जलशक्ति विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों आतिश चौहान, संजय आजाद, अखिल हिमटा, राजेश हिमटा, राजीव आजाद, महेंद्र हिमटा, राकेश हिमटा, दिनेश नेगी, रवीना आजाद, पम्मी आजाद, शीला चौहान, कमलेश चौहान आदि का कहना है कि कीथ और रूखला गांवों को दी जाने वाली पानी की सप्लाई इस माह केवल एक ही दिन दी गई। लोगों ने जलशक्ति विभाग पर आरोप लगाया कि एसडीओ और जेई अपने चहेतों को ही पानी की सप्लाई हर दिन करते हैं। पानी सप्लाई बाधित होने पर लोंगों के फोन तक नहीं उठाते या फिर मोटर खराब या बिजली न होने का बहाना बना कर टाल देते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कीथ और रूखला गांवों में तो कोई प्राकृतिक पेयजल के स्रोत भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यहां तक मवेशियों के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि इन दिनों सेब सीजन भी शुरू हो चुका है और ऐसे में मजदूरों के लिए लोगों को मजबूरन बरसात का पानी इकट्ठा करना पड़ रहा है, जिसका उपयोग वे कपड़ों को धोने और साफ-सफाई के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा बरसात के पानी को उबाल कर पीने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि नियमित रूप से कीथ और रूखला गांव में पानी की सप्लाई उपलब्ध नहीं करवाई गई तो लोगों को विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग के एसडीओ हिमांशु वर्मा ने कहा कि बरसात का मौसम और बिजली लाइन में तकनीकी खराबी के चलते समस्या पेश आ रही थी। जल्द लोगों को राहत दी जाएगी। समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed