{"_id":"62b897aa5d33934cfc38e619","slug":"kathog-win-overall-chaipion-trophy-rampur-hp-news-sml4133618192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथोग स्कूल ने जीता ओवरऑल विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथोग स्कूल ने जीता ओवरऑल विजेता का खिताब
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नाग जुब्बड़ में आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग की छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कथोग स्कूल ने ओवरआल विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मत्याना खंड के 20 स्कूलों के 326 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
छात्र वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में कथोग स्कूल विजेता बना। शतरंज प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग की लंबी कूद, जूडो, 100 मीटर, 200 मीटर छात्र वर्ग और एकांकी में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में कथोग स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूडो छात्रा वर्ग और शॉटपुट छात्र वर्ग में कथोग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि आएकेजी नारकंडा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कथोग स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।