फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kamru won the tug-of-war competition and Mahila Mandal Pudo won the cultural competition.

Rampur Bushahar News: रस्साकशी में कामरू और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंडल पूदो बना विजेता

Sun, 12 Oct 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kamru won the tug-of-war competition and Mahila Mandal Pudo won the cultural competition.
टुक्पा वैली महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ
टुक्पा वैली महोत्सव का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने सम्मानित किए विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। सांगला वैली में तीन दिवसीय टुक्पा वैली महोत्सव रविवार को पारंपरिक लोकधुनों और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव 10 से 12 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला के खेल मैदान में आयोजन किया गया। महिला वर्ग की रस्साकशी में कामरू और सांस्कृतिक प्रतियोगिता महिला मंडल पूदो ने विजेता का पुरस्कार जीता। तीन दिवसीय मेले में लोकनृत्य, लोकगीत, खेलकूद प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। महोत्सव में विद्यालयों के विद्यार्थियों और महिला मंडलों ने लोकनृत्य से समां बांधा। समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने मेला आयोजन समिति को 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। समापन समारोह में सांगला घाटी और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की बड़ी भागीदारी रही। तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंडल पूदो नाला (कामरू) प्रथम और महिला मंडल कामरू द्वितीय रहा। समूहगान में महिला मंडल रकछम विजेता, महिला मंडल कामरू उपविजेता रहा। महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में कामरू पंचायत प्रथम और बटसेरी पंचायत द्वितीय रहा। पुरुष वर्ग में हिमाचल होमगार्ड प्रथम और जल शक्ति विभाग द्वितीय स्थान पर रहा। शहनाई प्रतियोगिता में छेरिंग लाल सांगला प्रथम और श्याम गुरु सांगला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मंत्री नेगी ने कहा कि टुक्पा मेला किन्नौर की जनजातीय संस्कृति की पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन पारंपरिक लोक कला, संस्कृति और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाते हैं और पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

टुक्पा वैली महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ

टुक्पा वैली महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed