{"_id":"62c1d70f8f9efc22d121539b","slug":"kafnu-road-metal-soon-rampur-hp-news-sml4140990191","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफनू बाजार से लेकर काफनू गांव सड़क जल्द होगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफनू बाजार से लेकर काफनू गांव सड़क जल्द होगी पक्की
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के काफनू बाजार से काफनू गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को जल्द ही पक्का किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के तंग हिस्से चौड़ा किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली है।
पांच सौ मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 100 मीटर और आगे मंदिर के प्रांगण तक करने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी और कनिष्ठ अभियंता प्रबोध चंद्र गर्ग ने सड़क का निरीक्षण करने के बाद सड़क को चौड़ा और पक्का करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है।
सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2005 में शुरू किया था लेकिन विभाग की लेटलतीफी के कारण सड़क का निर्माण कार्य अधर लटका रहा। इसके बाद कार्य किया गया लेकिन सड़क पर अभी भी कई हिस्से ऐसे हैं, जहां पर हादसे का खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी ने बताया कि सड़क का निर्माण करना चुनौती से कम नहीं है क्योंकि सड़क के कई हिस्सों पर दलदल ही दलदल है। विभाग सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।