फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Juri-Sarahan road, Gharat-Kinnu road, road problem, BJP meeting in Sarahan

Rampur Bushahar News: ज्यूरी-सराहन और घराट-किन्नू सड़क खस्ताहाल

Mon, 09 Sep 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Juri-Sarahan road, Gharat-Kinnu road, road problem, BJP meeting in Sarahan
भाजपा ग्राम केंद्र शाहधार और ग्राम केंद्र सराहन की संयुक्त बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता चर्च
शाहधार में समस्याओं को लेकर की भाजपा ने की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन में भाजपा ग्राम केंद्र शाहधार और ग्राम केंद्र सराहन की संयुक्त बैठक हुई। ग्राम केंद्र की संयुक्त बैठक में भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष कुलबीर खुंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यता अभियान की चर्चा के बाद ज्यूरी सराहन सड़क, घराट से किन्नू सड़क और नालियों की खराब हालत पर चिंता जाहिर की। ग्राम केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस सरकार के लोक निर्माण मंत्री के घर की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क को ठीक करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सराहन में पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयों की कमी चल रही है। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विधायक सराहन में साइंस विभाग में बायो की पोस्ट बंद करने और स्कूल में दो साल से प्रधानाचार्य का पद खाली होने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। बैठक में मुख्य कार्यकर्ता सोहन लाल ठाकुर, हरदयाल सोनी, विजय शर्मा, सुमन बिष्ट, अनीता लक्टू, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रमेश बदरेल और भीम ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed