{"_id":"6a33f41fa60c2ce70006620e","slug":"joint-team-of-officials-and-local-youth-formed-for-the-shri-khand-mahadev-yatra-route-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-162753-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फांचा से श्री खंड महादेव यात्रा मार्ग के लिए अधिकारियों और स्थानीय युवाओं की संयुक्त टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फांचा से श्री खंड महादेव यात्रा मार्ग के लिए अधिकारियों और स्थानीय युवाओं की संयुक्त टीम गठित
विज्ञापन
फांचा में श्री खंड महादेव की यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी और गणमान्य लोग। स
टीम दो दिनों के भीतर देगी विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट, बैठक में हुए निर्णय
विभागीय सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात: विकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। श्री खंड महादेव ईको-टूरिज्म यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय पर्यटन विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक फांचा में हुई। बैठक में फांचा से श्री खंड महादेव यात्रा मार्ग के लिए अधिकारियों और स्थानीय युवाओं की संयुक्त टीम का गठन किया गया। यह टीम दो दिनों के भीतर विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर यात्रा को लेकर फैसला किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता श्रीखंड कैलाश चंडी यात्रा समिति के अध्यक्ष मस्त गिरी बाबा ने की। बैठक में हिमकोन के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर विकेश चौहान, वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन नेगी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रीखंड महादेव ईको टूरिज्म एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने मांग रखी है कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप फांचा से श्रीखंड महादेव यात्रा के पैदल मार्गों के निर्माण एवं सुधार, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए तैयार परियोजना रिपोर्ट के अनुसार पर्याप्त धनराशि स्वीकृत की जाए। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंदन नेगी ने बैठक के दौरान अधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं की संयुक्त टीम गठित करते हुए दो दिनों के भीतर विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यह रिपोर्ट यात्रा मार्ग, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं के संबंध में तैयार की जाएगी। हिमकोन के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर विकेश चौहान ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि विभागीय सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर श्री खंड महादेव ईको टूरिज्म यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन परियोजना को नई दिशा मिलेगी। बैठक में 15/20 विकास सभा के अध्यक्ष मोहन मेहता, पूर्व प्रधान कूट विजय महाटेट, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में मस्त गिरी बाबा और विकेश चौहान ने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए जनसहभागिता, एकता एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।