फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   janmanch held in kalpa

जनमंच में पहुंची 59 शिकायतें, 30 का मौके पर किया समाधान

Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
janmanch held in kalpa
रिकांगपिओ में प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले के कल्पा में रविवार को 25वां जनमंच कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। जनमंच में 53 शिकायतें प्राप्त हुई थी, 6 शिकायतें मौके पर ही प्राप्त हुईं। इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। 29 शिकायतों को जल्द निपटाने के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। जनमंच के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें 170 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा मैदान में रविवार को जनमंच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित बनाएं ताकि उन्हें बार-बार विभागों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ेक पेश किए बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। वृद्धावस्था पेंशन आयु सीमा को कम करके 60 वर्ष कर दिया गया है। जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बीते 4 वर्षों में जिले के विकास के लिए 385 करोड़, 56 लाख रुपये जारी किए गए, जबकि वर्ष 2022-23 के लिए 138.22 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने जिले में बागवानी विकास और आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है। यह क्लस्टर विकास कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्रालय केदेश में स्वीकृत किए 12 कलस्टरों में एक है। कार्यक्रम में उन्होंने गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किए। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्री-जनमंच के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जरयाल ने विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 64 लोगों और आयुष विभाग के शिविर में 170 लोगों ने जांच करवाई। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा, वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, सरिता, गंगा राम, चंद्रपाल, यशवंत नेगी, रजनोल्ड रॉयस्टन, जयवंती ठाकुर और सरिता नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed