फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ITBP celebrated National Unity Day in Bonda

Rampur Bushahar News: बौंडा में आईटीबीपी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

Fri, 31 Oct 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के बौंडा सराहन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 19वीं वाहिनी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 19वीं वाहिनी के कमांडेंट श्रीपाल ने वाहिनी में तैनात समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके अलावा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट श्रीपाल ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए समर्पित है। इस मौके पर देशराज, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह और जसवीर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article