{"_id":"5f43ed348ebc3e3caa5fed99","slug":"irrigation-rampur-hp-news-sml342763330","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरसू में सिंचाई की मांग पर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरसू में सिंचाई की मांग पर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दत्तनगर पंचायत के तहत आने वाले निरसू गांव में पेयजल, सिंचाई और नहर की समस्या को लेकर सोमवार को दत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति की अध्यक्षता में विभाग के एक्सईएन से मिले। समिति के सदस्यों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंप कर किसानों, बागवानों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समय रहते समाधान करने की मांग की है।
सोमवार को निरसू गांव का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रामपुर स्थित जलशक्ति विभाग के एक्सईएन आरएस नेगी से मिला। एक्सईएन को सौंपे ज्ञापन में समिति ने कहा कि सात किलोमीटर बनने वाली निरसू नहर केवल 5.5 किलोमीटर ही बन पाई है, जबकि इस नहर का करीब डेढ़ हजार मीटर एरिया आरसीसी का नहीं बन पाया है। दत्तनगर फार्म से लेकर भद्राश तक में नहर का कार्य बजट और डीपीआर के अभाव में लटका है। वहीं, इस नहर में पानी रोकने की भी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। नहर के साथ बनने वाले रास्ते का भी निर्माण नहीं हो पाया है, जबकि रास्ते का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही उन्होंने नहर की सफाई का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा समिति ने कहा कि पिपलीधार सिंचाई योजना के तहत राजपुरा से पानी लिफ्ट कर पांच गांवों को सिंचाई की सुविधा दी जानी थी। लेकिन, इस योजना में दो करोड़ रुपये की राशि खर्च करने और दो टैंकों के निर्माण के बावजूद निरसू के किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पाई है। कहा कि 2015-16 में बनी इस योजना का लाभ जल्द किसानों को मिले। समिति ने कहा कि निरसू गांव में करीब छह दशक पुरानी पेयजल योजना से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। दशकों पहले बिछाई गई पेयजल लाइनों में जंग लग गया है। निरसू गांव पेयजल योजना जो तकलेच से ग्रेविटी में लाई गई है, इस योजना में आए दिन कोई न कोई खामी रहती है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या पैदा हो जाती है। ग्रामीणों के लिए बिछाई गई पेयजल लाइनें भी नाकाफी हैं। साथ ही उन्होंने निरसू ग्राम पेयजल योजना में पलंबरों की संख्या भी एक से बढ़ाकर दो करने की मांग की। उधर, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन आरएस नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा। नहर, सिंचाई और पेयजल योजना में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा किया जाएगा।