फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Invitation to Chief Minister to attend Kinnaur Festival

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री को किन्नौर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण, 30 अक्तूबर से रिकांगपिओ में आयोजन

Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने मंगलवार को शिमला सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में किन्नौर की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के साथ स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें महोत्सव में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया। किन्नौर महोत्सव जिले के सांस्कृतिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों और पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों को मंच मिलता है। महोत्सव के आयोजन से जिले की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने और किन्नौर की परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article