संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डी फार्मेसी के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनोज शुक्ला ने किया। इस अवसर पर फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर वेलकम समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए छात्रों का परिचय भी करवाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में उत्तम चंद, आगम खन्ना, सेजल सौरव ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में बनीता, जारा, नेहा, राघव और हर्ष ने भाग लिया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तम चंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता मोती शर्मा, प्रवक्ता महेश चौहान, उदय चौहान, भारत भूषण शर्मा, मनोज शुक्ला, लोकेंद्र सिंह, सुनील भारद्वाज, तरुण शर्मा, निशा शर्मा और देविंद्र सिंह प्रेमी भी उपस्थित रहे।