फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair, BJP leader Kaul Negi, Rampur Bushahr

रामपुर लवी में झूठी उम्मीदें जगाकर चले गए मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू : कौल नेगी

Mon, 18 Nov 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
International Lavi Fair, BJP leader Kaul Negi, Rampur Bushahr
रामपुर में पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामपुर विधानसभा क्षेत्र कौल सिंह नेगी प्रैसवार्ता करते हुए। सं
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला में व्यापारियों को मिलना चाहिए कम से कम एक महीने तक मौका
विज्ञापन

सवांद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन अवसर पर रामपुर में पहुंचे, लेकिन रामपुर की जनता में झूठी उम्मीदें जगाकर चले गए। यह बात रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहें कौल सिंह नेगी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने दौरे के दौरान रामपुरवासियों को कोई भी सौगात न देकर यहां की जनता को निराश किया है। क्षेत्र की जनता क़ो उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री विकास की दृष्टि से कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री मात्र पूर्व में भाजपा सरकार की ओर से किए गए कामों का ही उद्घाटन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार का काम सिर्फ केंद्र एवं पूर्व सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और विभिन्न विकासात्मक कार्यों को अपना काम बताकर जनता में झूठी वाहवाही बटोरना है। बात चाहे केंद्र की ओर से टिक्कर खमाड़ी सड़क के लिए 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति की हो या फिर अन्य सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के तहत सुंगरी बाहली, नालाबन से नागाधर सड़क सहित क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के केंद्र की ओर से मदद मिलने की है। कांग्रेस इसमें भी श्रेय लेने में जुटी है। रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में काफी समय से बीडीओ का अहम पद रिक्त है। इसके अलावा ननखड़ी में अकाउंटटेंट, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव के पद भी लंबे समय से खाली पड़े हैं। जन प्रतिनिधि और जनता सरकार के इस रवैया से निराश है। पंचायतों के विकास कार्यों पर ब्रेक लगी है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। लवी मेला वर्षों पुराना मेला है, लेकिन जिस तरह की अवव्यवस्था इस बार देखने को मिल रही है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी भी काफी प्लॉट खाली हैं, व्यापारियों को महंगे दामों पर प्लॉट आवंटन किए जा रहे हैं, जिससे व्यापारी लवी आने से दूरी बना रहे हैं। लवी मेले में हो रही अव्यवस्था की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि लवी मेले में व्यापारियों को कम से कम एक महीने का मौका मिलना चाहिए। स्थानीय कलाकारों का समर्थन करते हुए प्रशासन से लवी मेले की बुशहरी सांस्कृतिक संध्या में बुशहर के कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश चौहान, भाजपा जिला महासू महामंत्री विजय गुप्ता, मंडल मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल, मंडल प्रवक्ता केसरी दत्ता और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed