{"_id":"671655e9b19e92cb99004419","slug":"inter-college-cricket-competition-in-kalpa-stadium-two-matches-held-on-the-third-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-123557-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किक्रेट में पीजी सेंटर शिमला ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किक्रेट में पीजी सेंटर शिमला ने जीता मैच
विज्ञापन
कल्पा स्टेडियम में इंटर कॉलेज किक्रेट प्रतियोगिता, तीसरे दिन हुए दो मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप पुरुष वर्ग के तीसरे दिन एचपीयू पीजी सेंटर शिमला और टेक्निकल यूनिवर्सिटी शिमला के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीजी सेंटर शिमला की टीम ने कप्तान योगेश शर्मा की शानदार 120 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 236 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टेक्निकल यूनिवर्सिटी की टीम 15.3 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बल्लेबाज अतुल ने शानदार नाबाद 64 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। पीजी सेंटर शिमला ने 103 रन से मैच जीत लिया। भोजनावकाश के बाद दूसरा मैच उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली और यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल स्टडीज शिमला के बीच हुआ। संजौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 2 विकेट खोकर 152 रन बनाए, लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल स्टडीज शिमला की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए और मैच संजौली की टीम ने जीत लिया। मीडिया प्रभारी रिकांगपिओ कॉलेज प्रो. शांता कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 25 अक्तूबर को होगा।