फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Instructions given to police personnel to make public service more effective

Rampur Bushahar News: पुलिस के जवानों को जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

Fri, 23 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to police personnel to make public service more effective
निरमंड और ब्रौ पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर चर्चा करते पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल। संवाद
. एसपी कुल्लू मदन लाल ने पुलिस थाना ब्रौ और निरमंड का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने निरमंड और ब्रौ पुलिस के जवानों को अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस थाना ब्रौ और निरमंड का औचक निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने पुलिस थाना निरमंड और ब्रौ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की समग्र कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। कौशल ने एसएचओ/एमएचसी कार्यालय, विवेचना अधिकारियों (आईओ) के कक्ष, लॉक-अप, पुलिस जवानों की बैरक, मेस सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उप पुलिस अधीक्षक आनी, थाना प्रभारी निरमंड और ब्रौ सहित सभी स्टाफ को अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस का हर संभव सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article