फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inspection of school by team

Rampur Bushahar News: केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के भवन को अगस्त तक तैयार करने के निर्देश

Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ सहायक आयुक्त रणधीर सिंह ने किया स्कूल का निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद
विज्ञापन

बोले, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए नई राहें खोलीं
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम के वरिष्ठ सहायक आयुक्त रणधीर सिंह ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण को अगले साल अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए।
रणधीर सिंह ने बोर्ड कक्षाओं में विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के टिप्स दिए। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीपीडब्ल्यूडी एवं निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को अगस्त 2026 तक विद्यालय के भवन को समर्पित करने के निर्देश दिए। साथ ही भवन निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के लगातार शत-प्रतिशत परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों और प्राचार्य संजीव राणा की सराहना की। निरीक्षण दल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की प्रधानाचार्य दीपिका संधू, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुबाथू की प्रधानाचार्य आशा चौधरी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 चंडीमंदिर के उप प्रधानाचार्य अमित गुप्ता और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 अंबाला छावनी के प्रधानाचार्य मनीष सेमवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत स्काउट एंड गाइड सहित अन्य विद्यार्थियों ने किया। टीम ने प्रार्थना सभा, शैक्षणिक गतिविधियों और सीएलए कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त रणधीर सिंह ने कहा कि किन्नौर से उनका गहरा लगाव रहा है। रिकांगपिओ में बतौर अध्यापक सेवाएं दी हैं। कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करते हुए विद्यार्थियों के लिए नई राहें खोली हैं। कहा कि केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के कई विद्यार्थी आज देश के शीर्ष पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा जैसे अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed