फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information regarding HIV was provided at Seema College

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में एचआईवी एचआईवी से संबंधित जानकारी दी

Tue, 06 Oct 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Information regarding HIV was provided at Seema College
सीमा कॉलेज में एचआईवी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रोहड़ू । राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में मंगलवार को एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान रहे। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. रवि किरण शर्मा, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. रघुवीर देविंदर शर्मा, हरपाल और रंजू भी मौजूद रहे। जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी शिमला से रमेंद्र मनचंदा और राकेश भारद्वाज ने प्रतिभागियों को एचआईवी से संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षण में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों, फार्मेसी कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों से विद्यार्थियों व प्रशिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने एचआईवी संक्रमण के प्रमुख माध्यमों, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी देने के साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। प्रशिक्षण में राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू, एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सवरा, एबीवीजीआईईटी प्रगति नगर, राजकीय पॉलीटेक्निक रोहड़ू, हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला, राजकीय आईटीआई टिक्कर, चिरगांव, चौपाल, जुब्बल, प्रगति नगर और डीएवी कॉलेज कोटखाई सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के विद्यार्थियों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article