फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information provided about bank schemes in Andhra.

Rampur Bushahar News: आंध्रा में बैंक की योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Information provided about bank schemes in Andhra.
आंध्रा पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंक की योजनाओं की दी जानकारी। स्रोत: बैंक प्रबंधन 
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की चिड़गांव शाखा ने आंध्रा पंचायत और पीएम श्री राजकीय उच्च विद्यालय आंध्रा में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में शाखा प्रबंधक रचना नेगी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नारी सशक्तीकरण योजना, सपनों का संचय योजना, पिकअप लोन, लघु दुकानदार योजना तथा वेतन आधारित ऋण सहित बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से बैंक आकर समय पर केवाईसी अपडेट कराने का आग्रह किया तथा डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन के दौरान साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह भी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आंध्रा के प्रधान शिवदेव डोगरा और उपप्रधान गोविंद रिगवाल ने भी लोगों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed