{"_id":"65c8ca67672beb740c00b8ee","slug":"information-given-to-women-about-child-development-department-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-116147-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं को बाल विकास विभाग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं को बाल विकास विभाग की दी जानकारी
Sun, 11 Feb 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोलन के बोहली में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित मातृ शक्ति सं
70 महिलाओं का हीमोग्लोबिन भी जांचा
बोहली पंचायत में मातृ शक्ति संवाद सम्मेलन आयोजित
महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत विकास परिषद सोलन की ओर से बोहली में मातृ शक्ति संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सोलन के अध्यक्ष भीम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि आईजीएमसी शिमला में पेन एंड पेलेटिक विभाग के प्रो. डॉ. विनय सोम्या रहे। भारत विकास परिषद सोलन के अध्यक्ष कर्नल अरुण कैथला ने सभी का स्वागत किया। सम्मेलन का विषय आत्मनिर्भर भारत एवं एनीमिया मुक्त भारत रहा।
कार्यक्रम में 70 महिलाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण भी किया। प्रो. डॉ. विनय सोम्या ने महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य पर जानकारी दी और सामान्य चिकित्सीय परामर्श भी किया। साथ ही उन्होंने पेन एंड पेलेटिक विभाग की भी जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन से पर्यवेक्षक रीना उनियाल ने महिलाओं के लिए विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारत विकास परिषद सोलन के सचिव डॉ. राम गोपाल शर्मा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत तथा एनीमिया मुक्त भारत थीम के तहत महिलाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें दवा भी दी गई। इस मौके पर प्रांत महासचिव अशोक टंडन, सुभाष ठाकुर, नरेश गुप्ता, अन्नपूर्णा ममगाई, दीपांजलि शर्मा, डॉ. सुधा गुप्ता, स्नेह लता, उमा टंडन, शिखा भारद्वाज, अंजना ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।