फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Induction program organized in Government Pharmacy College, Rohru

Rampur Bushahar News: नए छात्रों को कॉलेज के नियम बताए

Tue, 13 Aug 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Induction program organized in Government Pharmacy College, Rohru
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू में नवागंतुक छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम
राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू में किया इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


सवांद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों को काॅलेज के नियम, अनुशासन और शिष्टाचार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद कॉलेज के निदेशक डाॅ. विवेक शर्मा ने महाविद्यालय में चलने वाली गतिविधियों समेत सभी अध्यापक संकाय, एनएसएस, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, कॅरियर काउंसलिंग, शिकायत निवारण-प्रकोष्ठ सेल की जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय की प्लेसमेंट व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में भी छात्रों और अभिभावकों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में सभी नए छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया। महाविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि यह महाविद्यालय तकनीकी संस्थानों में प्रथम नैक मान्यता प्राप्त संस्थान है। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. पंकज शर्मा ने एंटी-रैगिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय के नियम, अनुशासन, कॉलेज ड्रेस कोड, छात्र परामर्शदाता के बारे में बताया। इस अवसर पर अभिभावकों व सीनियर छात्र-छात्राओं ने भी अनुभव साझा किए। अंत में सहायक आचार्य रनीव ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, शिवानी, पंकज जिंटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed