फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Increased threat of caterpillar on apple fruits

Rampur Bushahar News: सेब फलों पर सुंडी का बढ़ा खतरा

Sat, 15 Apr 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 15 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब के बगीचों में फल लगने के बाद फल छेदक सुंडी का खतरा हो गया है। तापमान बढ़ने पर सेब के बगीचों में फल छेदक सुंडी हर साल फसल को भारी नुकसान पहुंचाती है। बागवानी विशेषज्ञों की सलाह है कि कम ऊंचाई वाले सेब के बगीचों में फल छेदक सुंडी की हर दिन जांच करते रहें।
विज्ञापन

फलों को नुकसान नजर आए तो रोकथाम के लिए दवाइयों के छिड़काव के लिए तैयार रहें। सेब के बगीचों में अप्रैल और मई में गहरे हरे रंग की सुंडी फलों को छेद कर फसल को भारी नुकसान पहुंचाती है। फल का विकास होने के साथ सुंडी गुच्छे में फलों को अधिक नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन

निचले एवं मध्यम ऊंचाई के बगीचों में सुंडी का हमला अप्रैल से ही शुरू हो जाता है। बागवानों ने फल छेदक सुंडी का प्रकोप रोकने के लिए विशेषज्ञों की सलाह के बाद रोकथाम की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2010 में सुंडी के प्रकोप से पहली बार सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ था। बागवानों की परेशानी बढ़ने के बाद विशेषज्ञों की टीम ने बगीचों का दौरा किया।
कई बार इसका जब तक पता चलता बागवानों को फसल को भारी नुकसान हो जाता है। इस साल निचले क्षेत्र में फल छेदक सुंडी बगीचों में नजर आने लगी है।
बागवानी विशेषज्ञ एवं पूर्व बागवानी विकास अधिकारी डाॅ. आग्रदास का कहना है कि पहली बार फ्रूट बोरर की जांच के दौरान 2010 सामने आया कि रात के समय पतंगे, कीट सेब के पौधे में फलों के गुच्छों के बीच अंडे छोड़ते हैं। गर्मी बढ़ने पर सप्ताह में अंडे विकसित होकर सुंडी का रूप धारण कर फलों को नुकसान पहुंचाते है।

सुंडी कच्चे फल को अधिक नुकसान करती है। जब फल का छिल्का मोटा होने लगे तो उसमें कम नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि बागवान हर दिन बगीचों में इसकी जांच करें। यदि बगीचे में फ्रूट बोरर का प्रकोप मिले तो दवाइयों का छिड़काव करें। गलत दवाई के छिड़काव से फसल और पौधों को नुकसान की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed