फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Incident in Dhar village of Jubbal

Rampur Bushahar News: घर में सो रहा था परिवार, छह लाख नकदी और गहने ले उड़े चोर

Sat, 04 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल के धार गांव की वारदात, जब तक भनक लगी, फरार हो गए चोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल के गांव धार में शुक्रवार रात को एक घर में चोरी की वारदात हुई। चोर घर में घुसकर छह लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। जब तक उन्हें भनक लगी, तब तक चोर फरार हो गए थे। यह चोरी धार गांव में बलवंत झौहटा के घर हुई। उन्होंने मामले की शिकायत शनिवार सुबह पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल की रात वह और परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी उषा झौहटा को दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से बाहर निकली, तो घर की गैलरी में एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया। पत्नी की ओर से आवाज लगाने पर वह तुरंत मौके से भाग निकला। इसी दौरान घर की निचली मंजिल में सो रही चाची ने देखा कि तीन लोग छत के रास्ते नीचे की ओर भाग रहे थे। घटना के बाद जब परिवार ने घर की जांच की, तो पाया कि उनकी माता की अलमारी से करीब छह लाख रुपये की नकदी, एक पुराना सोने का कड़ा और तीन सोने की अंगूठियां चोरी हो चुकी थीं। चोरी हुए सोने के आभूषणों कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे मामलों पर समय रहते काबू पाया जा सके। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तेज कर दी है। संदिग्धों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article