फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of indoor games for female students at PM SHRI School, Rampur

Rampur Bushahar News: पीएमश्री स्कूल रामपुर में छात्रा वर्ग की इन्डोर गेम्स का शुभारंभ

Tue, 06 Oct 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of indoor games for female students at PM SHRI School, Rampur
पीएम श्री स्कूल रामपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग इनडोर गेम्स के शुभारंभ अवसर पर उप​स्
प्रतियोगिता में जिले के 15 जोन के 283 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मंगलवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय इन्डोर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन से 15 टीमों के 283 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी 12 विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि को मफलर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने स्कूल को 5,100 देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed