फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inaugurated the bridge built on Brua Khad

Rampur Bushahar News: 67 लाख रुपये की राशि से ब्रुआ खड पर बने पुल का किया उद्घाटन

Tue, 12 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
9 करोड़ 74 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले 6 किमी ब्रुआ-कंडा संपर्क सड़क का किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के विकासखंड कल्पा के ब्रुआ पंचायत में 67 लाख रुपये की राशि से ब्रुआ खड्ड पर बने पुल का राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 9 करोड़ 74 लाख की लागत से बनने वाले 6 किमी ब्रुआ-कंडा संपर्क सड़क का भी शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने गांववासियों को संबोधित करते हुए बताया कि ब्रुआ गांव पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा से जूझता रहा है। प्रदेश सरकार इस गांव के विकास के लिए वचनबद्ध है और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्रुआ गांव के साथ हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए आरसीसी की दीवार लगाई जाएगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से जनजातीय लोगों लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है और नोतौड़ अधिनियम-1968 स्वर्गीय मुख्य मंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की देन है, जिससे जनजातीय लोगों व उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन जीने का हक प्रदान किया है। इस निर्णय से 1 लाख 37 हजार कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जगत सिंह नेगी ने गांववासियों को आश्वासन दिया कि ब्रुआ पंचायत में दुलिंग नाग मंदिर के निर्माण, एंबुलेंस रोड, बुरन घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और जल निकासी योजना को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री ने गांववासियों की समस्याओं को सुना और मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व स्थानीय पंचायत की प्रधान गीता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्रुआ के छात्र-छात्राओं को पहाड़ी नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुति करने पर 10 हजार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रुआ के छात्र-छात्राओं को किन्नौरी नृत्य प्रस्तुति करने पर 10 हजार, नर्सरी के बच्चों की ओर से नृत्य प्रस्तुत करने पर 10 हजार, छात्र-छात्राओं को किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत करने पर 15 हजार, महिला मंडल बरुआ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 15 हजार और कुमारी आरुषि को किन्नौरी गायन के लिए एक हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार सांगला हरदयाल, खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता टाशी नेगी, पुलिस उपअधीक्षक भावानगर राजकुमार समेत पाटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed