फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inaugaration

दिवाली से पहले जुब्बल नावर कोटखाई को मिली करोड़ों रुपये की सौगातें

Mon, 09 Nov 2020 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
inaugaration
जुब्बल कोटखाई में योजनाअों का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य।
रोहड़ू। दिवाली से पहले जुब्बल कोटखाई को करोड़ों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को जुब्बल दौरे के दौरान 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खड़ापत्थर में 80 लाख से बनने वाले नेशनल हाईवे के सब डिविजन कार्यालय की नींव रखी। 111.67 लाख रुपये की लागत से देवगढ़-गुम्मा-हिमरी-प्रेमनगर-नगान पेयजल योजना की आधारशिला रखी। 89.6 लाख से बनने वाली केरवी-कलबोग-बखोल-रंटाड़ी-बाघी पेयजल योजना का शिलान्यास किया। 287.3 लाख से बनने वाली दरकोटी-गरावग-बागडुमैहर-पांदली पेयजल योजना, 499 लाख से बनने वाली क्यारी-पनोग-बघार-पराली-शिली के लिए पेयजल योजना, 86.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बौली बदावली-ग्राम पंचायत बढ़ाल के लिए पेयजल योजना और 84.81 की लागत से बनने वाली देवरी-जुब्बल की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। 99.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली झाल्टा-भोलाड़ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। इसके अलावा 148.33 लाख रुपये की लागत से बनने वाली रोखालटुपानी-पुजारली-4 पेयजल योजना, 291.77 लाख से बनने वाली सराधार-फरोग-नसेटली-धड़ीकुपड़-गरोट-पुजारली-3-धराड़ा पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 60.87 लाख से बनी जयपीढ़ी माता पंचायत के तहत सुंडली-नैनहार-गुनटु गांव की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जुब्बल में सात करोड़ से बनने वाली पार्किंग और हाटकोटी में बनने वाली पार्किंग का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर कृषि एवं ग्रामीण बैंक की अध्यक्ष शशिबाला, भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा, एपीएमसी चेयरमैन नरेश शर्मा, भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला शिमला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed