फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In the interesting contest of the Thaili Chakti Panchayat Samiti ward, Rita Devi won by 8 votes

Rampur Bushahar News: थैली चकटी पंचायत समिति वार्ड के रोचक मुकाबले में रीता देवी ने 8 मतों से की जीत दर्ज

Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
In the interesting contest of the Thaili Chakti Panchayat Samiti ward, Rita Devi won by 8 votes
पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद
वार्ड में 9 मत हुए निरस्त, 19 ने नोटा का दबाया बटन
विज्ञापन




. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में हुई पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना



संवाद समाचार एजेंसी



रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी में पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए रविवार को मतगणना हुई। तहसील मुख्यालय स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतों की गणना की गई। विकासखंड के पंचायत समिति थैली चकटी वार्ड में सदस्यों का रोचक मुकाबला रहा। यहां उम्मीदवार रीता देवी ने 8 मतों के अंतर से चुनावी मैदान में उतरी प्रत्याशी को हराया। यहां रोचक बात यह है कि वार्ड के 19 लोगों ने नोटा का समर्थन किया, जबकि 9 वोट निरस्त भी हुए। ननखड़ी खंड में करीब एक माह से चल रहा चुनावी शोर रविवार रात को शांत हो गया। विकास खंड के 15 पंचायत समिति वार्डों के लिए आयोजित हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद रविवार को मतगणना हुई। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली। मतगणना केंद्र के बाहर दिन भर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। चुनावी नतीजे सुनने के लिए लोग दिन भर स्कूल के बाहर खड़े रहे। हालांकि, प्रत्याशियों के चुनावी नतीजे आते-आते लोगों की भीड़ बढ़ती रही। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। नतीजों के बाद विजेता प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुए। वहीं, जिन प्रत्याशियों के चुनावी नतीजे देरी से आए, उनके समर्थक रात तक नतीजों का इंतजार करते दिखे।



ननखड़ी पंचायत समिति सदस्यों के ये रहे चुनावी नतीजे



ननखड़ी विकास खंड की पंचायत समिति वार्ड-1 टिप्पर मझोली में राम प्रकाश विजेता बने। उन्होंने 661 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमेश कुमार ने 652 मत हासिल किए। वार्ड नंबर-2 थैली चकटी से रीता देवी को 579 और रेशमा देवी को 571 मत पड़े। वार्ड नंबर-3 लैलन में पुष्पा देवी ने 1150 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि यहां ममता ने 462 मत हासिल किए। वार्ड नंबर-4 देलठ में दौलत सिंह डोगरा ने 964 मत लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सरजीवना देवी को 565 मतों से हराया। वार्ड नंबर-5 करांगला में संजीव कुमार को 744 और सुनीता को 513 मत पड़े। वार्ड-6 थाना ननखड़ी में सुशीला देवी ने 552 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी अंजू देवी को 181, कंपा देवी को 228 और हेमा को 338 मत पड़े। वहीं, वार्ड नंबर-7 बगलती में कृष्णा देवी को 878 मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका को 578 मत पड़े। वार्ड नंबर-8 जाहू में 433 वोट लेकर चिरंजी लाल विजेता बने। इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे मुकेश को 216 वोट, राजू को 174 और हरि सिंह को 276 वोट पड़े।
विज्ञापन





नोटा पर 165 ने लगाई मोहर



पंचायत समिति के आठ वार्डों से आए चुनावी नतीजों के अनुसार 165 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई और अपना वोट नोटा पर डाला। इसके अलावा 8 वार्डों में कुल 136 मत निरस्त हुए।

पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद

पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद

पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद

पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद

पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद

पंचायत समिति वार्ड रचोली से विजेता बनी इशा जनता का आभार जताते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed