{"_id":"6a12e2b0ef5040a1000aab58","slug":"in-the-first-phase-elections-will-be-held-in-five-panchayats-of-kaja-block-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160943-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहले चरण में काजा खंड की पांच पंचायतों में होंगे चुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहले चरण में काजा खंड की पांच पंचायतों में होंगे चुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
काजा में चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से पहले महिला कर्मचारी। संवाद
Link Copied
कर्मचारियों को अंतिम रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी काजा (लाहौल-स्पीति)। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय परिसर काजा में रविवार को चुनाव अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल हुई। इसके बाद विकास खंड काजा खंड की पांच पंचायतों में 26 मई को प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। अंतिम रिहर्सल की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी स्पीति शिखा सिमतिया ने की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पालन किया जाए। निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ काजा अंशुल शांडिल ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 मई को द्वितीय चरण में तीन और 30 मई को तृतीय चरण में दो पंचायतों में मतदान होगा। अंतिम रिहर्सल में मास्टर ट्रेनर सुभाष ने अधिकारियों को मतपेटी प्रबंधन, मतदान सामग्री के रखरखाव, मतदाता पहचान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सीलिंग प्रक्रिया, मतदान समाप्ति के बाद अपनाई जाने वाली औपचारिकताओं के बारे में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।