{"_id":"69fdc820269893c00a09a9f3","slug":"in-ribba-villagers-unanimously-decided-to-elect-a-panchayat-representative-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-159794-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिब्बा में ग्रामीणों ने लिया सर्वसम्मति \nसे पंचायत प्रतिनिधि चुनने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिब्बा में ग्रामीणों ने लिया सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधि चुनने का फैसला
विज्ञापन
देवता श्री कासुराज जी के मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में लिया निर्णय
. प्रधान पद पर राधिका नेगी को दोबारा किया मनोनीत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर की रिब्बा पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य चुने हैं। ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को देवता श्री कासुराज जी के मंदिर प्रांगण में हुई। इस बैठक में निर्विरोध पंचायत का गठन करने का निर्णय लिया। प्रधान पद पर राधिका नेगी को दोबारा मनोनीत करने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना कि पांच साल के उनके पिछले कार्यकाल को देखा है। उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित किया कि सच्ची नीयत और सेवा भावना से गांव का विकास संभव है। उपप्रधान के पद पर अभिषेक नेगी स्वारास को चुना गया। वार्ड नंबर-एक से अविनाश कुमारी नेगी, वार्ड नंबर-दो से जमुना नेगी, वार्ड नंबर-तीन से राजेश्वरी नेगी, वार्ड नंबर-चार से प्रफुल्लचंद्र नेगी, वार्ड नंबर-पांच से गंगा भगत नेगी, वार्ड नंबर-छह से निशा नेगी और वार्ड नंबर-सात से ललित नेगी चुने गए। पंचायत की पूर्व प्रधान धनमाला नेगी ने कहा कि शुक्रवार को देव मंदिर में ऐतिहासिक निर्णय और आपसी तालमेल से नई पंचायत के जनप्रतिनिधियों का चुनाव संभव हो सका हैं।