फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In Rampur BDC, Congress occupied President and BJP is vice-president seat

रामपुर पंचायत समिति में अध्यक्ष पर कांग्रेस और उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

Thu, 11 Feb 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
In Rampur BDC, Congress occupied President and BJP is vice-president seat
विकास खंड रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष बने आशीष कायथ जीत के बाद कांग्रेस कायकर्ताओं के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। लंबे समय तक चली राजनीतिक उथल-पुथल अब शांत हो गई है। रामपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और उपाध्यक्ष पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

रामपुर पंचायत समिति के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। वीरवार को पंचायत समिति हाल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई।
विज्ञापन

वीरवार को रामपुर पंचायत समिति हाल में सुबह 11 बजे पंस सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने की। बैठक में रामपुर के 18 वार्डों से चुनकर आए पंस सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सहमति न बनने के कारण चुनाव किए गए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के आशीष कायथ और भाजपा के देशदीप गौतम के बीच मुकाबला रहा। आशीष कायथ को 10, जबकि देशदीप गौतम को 8 वोट पड़े। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की हेमलता और भाजपा के रूपेश्वर के बीच चुनाव हुआ। रूपेश्वर को 9 और हेमलता को 8 मत मिले, जबकि एक मत रद्द हुआ। इस तरह से कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई। उन्हाेंने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हाेंने चुनाव जीतकर पहुंचे सभी सदस्याें को निष्पक्ष रूप से अपने-अपने क्षेत्र का विकास करवाने का आह्वान किया। अध्यक्ष के चुनाव के बाद कांग्रेस समर्थकाें ने खुशी जाहिर करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर बीडीओ केआर कपूर, पंस सदस्य यशपाल पालसरा, सरोजनी ठाकुर, कुशा, यशवंत गुप्ता, सुभाष चंद्र, अजय मोदी, मीरा देवी, चंपा देवी, मीना देवी, प्रियंका, हंसराज, सुदेश, रूपेश्वरी, चिंता देवी, संतोष सहित भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed