{"_id":"67c04641dece9bf83e09efef","slug":"in-nithar-there-were-no-curbs-on-the-roads-and-no-proper-drains-were-made-anger-among-the-villagers-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-130585-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में सड़क पर न डंगे लगे और न बनीं सही नालियां, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में सड़क पर न डंगे लगे और न बनीं सही नालियां, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
उचित निकासी न होने के कारण नित्थर सड़क पर पानी हा रहा है जमा। संवाद
6 करोड़ 55 लाख से बन रही नित्थर से मोड़ीनाल सड़क का 30 प्रतिशत ही हो पाया काम
उचित निकासी न होने के कारण सड़क पर जम रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर से मोड़ीनाल सड़क में उचित निकासी न होने के कारण पानी की सड़क पर जगह-जगह जम रहा है। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन नित्थर मोड़ीनाल से जीरो प्वाइंट नित्थर-ढमहा सड़क मार्ग के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मार्च 2023 में 6 करोड़, 55 लाख का बजट आया था। इसका कार्य अभी 30 प्रतिशत हुआ है। कहीं डंगे लगाए गए है और कहीं अभी लगाने बाकी हैं। ठेकेदार ने सड़क को कुछ किलोमीटर पक्का कर दिया है। जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि जहां भी सड़क पक्की हुई है। थोड़ी सी बारिश से कई जगह पानी जमा हो गया है। सड़क के साथ नालियां सही नहीं बनाई गई हैं, जिससे बारिश का पानी सड़क पर इकट्ठा हो रहा है। पानी जमा होने से सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। मेटलिंग का कार्य शुरू हुआ किया गया, लेकिन गांव वालों ने सड़क की मेटलिंग को रोक दिया था। उसके बाद अधिशासी अभियंता निरमंड मनोज कुमार ने नित्थर का दौरा किया और ग्रामीणों से वादा किया कि जहां डंगे नहीं लगे है, वहां डंगे लगाए जाएंगे। तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन डंगे नहीं लग पाए हैं। इस पर ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। सही नालियां न बनाए जाने पर जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।
ठेकेदार से इस बारे में बात की जाएगी। जल्द वहां डंगे लगाने शुरू करेंगे। बारिश के पानी की निकासी के लिए सही नालियां बनाई जाएंगी। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड