{"_id":"67a21e0da736f98d7407f0f5","slug":"improve-the-road-by-building-a-tunnel-till-narkanda-build-narkanda-hatu-rope-way-rathore-rampur-hp-news-c-19-1-sml1034-481566-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा तक सुरंग बनाकर सड़क में सुधार लाएं, नारकंडा-हाटू रोप-वे का निर्माण करें : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा तक सुरंग बनाकर सड़क में सुधार लाएं, नारकंडा-हाटू रोप-वे का निर्माण करें : राठौर
विज्ञापन
ब्राक्टा ने रोहड़ू में क्रिटिकल केयर सेंटर, रोहड़ू, चिड़गांव बाईपास के निर्माण में चांशल में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की
- मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में शिमला जिला के विधायकों की बैठक ली
- रामपुर के विधायक नंद लाल ने रामपुर में नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक के लिए तीन करोड़ रुपये देने का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नारकंडा तक सुरंग बनाकर सड़क में सुधार लाने और नारकंडा-हाटू रोप-वे का निर्माण करने का आग्रह किया। वहीं, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू में क्रिटिकल केयर सेंटर, रोहड़ू, चिड़गांव बाईपास के निर्माण में चांशल में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की और रामपुर के विधायक नंद लाल ने रामपुर में नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में शिमला जिला के विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के बिना राज्य सरकार विकास सुनिश्चित कर रही है। इस बार के केंद्रीय बजट में सेब पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगने की उम्मीद थी, लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई। राज्य सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन लागू कर सेब बागवानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पूर्व में घोषित ठियोग के नागरिक अस्पताल को जिला अस्पताल के तौर पर जल्द क्रियाशील किया जाए। राठौर ने अपनी प्राथमिकता में ढली से नारकंडा राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार करने व इसके अधिक सुगम बनाने के लिए इस मार्ग में सुरंगों के निर्माण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि भारी बर्फबारी की वजह से कई बार यह सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो जाती है। अगर इसमें सुरंगों का निर्माण होता है, तो यहां से आने जाने वाले लोगों विशेष तौर पर बागवानों व किसानों को बहुत ही लाभ होगा। राठौर ने ठियोग क्षेत्र की कुर्पण पेयजल योजना के जल्द पुनर्निर्माण की मांग की। राठौर ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भी जल्द भरने की मांग की।
राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के लिए बेहतर कदम उठा रही
रोहड़ू क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के लिए बेहतर कदम उठा रही है और सभी कांग्रेस विधायक मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। उन्होंने कुफरी-ढली सड़क तक लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए भी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र एक दुर्गम क्षेत्र है और यहां के विकास कार्यों के लिए अधिक धन मिलना चाहिए। उन्होंने डोडरा-क्वार के जाखा में पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रोहड़ू में क्रिटिकल केयर सेंटर, रोहड़ू बाईपास और चिड़गांव बाईपास के निर्माण के साथ-साथ चांशल में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की।
युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने में सरकार का सराहनीय कदम
रामपुर के विधायक नंद लाल ने रामपुर क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार सराहनीय कदम उठा रही है और माफिया की धरपकड़ भी की जा रही है। उन्होंने रामपुर में सब्जी मंडी के निर्माण के साथ-साथ ट्रॉमा सेंटर को शुरू करने की मांग की। उन्होंने सराहन में आईटीआई व गानवी में सब तहसील खोलने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने दत्तनगर में सीए स्टोर स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे निर्माण की संभावनाएं तलाशने की भी मांग की।
विज्ञापन
--