{"_id":"60155aea8ebc3e3291456069","slug":"illegal-liquor-recovered-from-passerby-and-driver-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml3592579181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर और गाड़ी चालक से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर और गाड़ी चालक से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
Illegal liquor recovered from passerby and driver in Kinnaur
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले में पुलिस ने राहगीर और गाड़ी चालक से आठ हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सेे मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में एएसआई रिकांगपिओ नरेंद्र कुमार कौंडल, मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, आरक्षी विकास, गोपाल और विशाल की टीम शुक्रवार देर शाम शोंगठोंग पुल के समीप गश्त पर थी।
इस दौरान एक व्यक्ति शोंगठोंग की तरफ से हाथ में बैग लेकर आ रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। छानबीन में व्यक्ति से 5 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान रत्न लाल नेगी पुत्र छेरिंग दावा, गांव ज्ञाबुंग, तहसील पूह और जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने एएसआई भावानगर आसा राम, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और आरक्षी राकेश कुमार की टीम भी रूटीन चेकिंग पर थी। सोल्डिंग पुल के पास बोलेरो कैंपर एचपी 06ए 3696 रिकांगपिओ से रामपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने 3 हजार मिलीलीटर अवैध शराब के साथ चालक को धर दबोचा।
विज्ञापन
चालक की पहचान सुरेश कुमार (35) गांव पटेना, डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी विपिन कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।