फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Illegal collection of money for car parking continues in Aani

Rampur Bushahar News: आनी में कार पार्किंग पर अवैध वसूली जारी

Mon, 07 Apr 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal collection of money for car parking continues in Aani
आनी में कार पार्किंग पर अवैध वसूली का पर्ची। स्त्रोत जागरूक पाठक
कार पार्किंग नीलामी की अवधि समाप्ति के बाद भी हो रही अवैध वसूली
विज्ञापन

लोगों
में रोष, प्रशासन से कार्रवाई करने की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय स्थित पंचायत आनी की कार पार्किंग की नीलामी अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध वसूली जारी रहने से स्थानीय लोगों में रोष है। पंचायत की ओर से एक वर्ष के लिए नीलाम की गई यह पार्किंग 31 मार्च को निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुकी है। इसके बावजूद वाहन चालकों से जबरन शुल्क वसूला जा रहा है। पूर्व नगर पंचायत के पार्षद गुलाब ठाकुर ने कहा कि नीलामी की अवधि समाप्त होने के बावजूद वाहन मालिकों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कार पार्किंग से अवैध वसूली के मामले सामने आ चुके हैं। तब भी अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद अवैध वसूली पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगाई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। वहीं, लोगों ने अपील की है कि जब तक नई नीलामी नहीं होती, तब तक किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न हो। प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर इस समस्या का समाधान निकाले। इस मामले को लेकर आनी पंचायत के प्रधान लाल सिंह ने कहा कि कार पार्किंग की नीलामी की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई है और अब वहां किसी भी प्रकार की वसूली अवैध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अवैध वसूली को रोकने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही कार पार्किंग की नीलामी के लिए नई अधिसूचना जारी की जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद चंदेल ने कहा कि कार पार्किंग का टेंडर नवंबर, 2024 को पूरा हो चुका है। इस बारे प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। हर बार आनी में सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है, उस पर प्रशासन कड़ी नजर रखें।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed