फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   If the dilapidated condition of the Old Block is not improved, it will face a lockout

Rampur Bushahar News: ओल्ड ब्लॉक की दुर्दशा नहीं सुधरी तो होगी तालाबंदी

Mon, 27 Jul 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the dilapidated condition of the Old Block is not improved, it will face a lockout
पीजी कॉलेज रामपुर के ओल्ड ब्लॉक में छत से रिस रहा पानी। स्रोत : एबीवीपी
. पीजी कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक की खस्ता हालत को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

. इकाई ने एक दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं सुधरी हालत तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के ओल्ड ब्लॉक की खस्ता हालत से विद्यार्थी परेशान हैं। आलम यह है कि भवन की छत टपक रही है। कक्षाओं में सीलन आ रही है और बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई इस समस्या को लेकर उग्र हो गई है। इकाई ने चेताया है कि यदि मंगलवार तक सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं होता है, तो ओल्ड ब्लॉक की तालाबंदी की जाएगी। पीजी कॉलेज रामपुर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक की जर्जर हालत को लेकर रोष जताया है। रोषजदा कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। एबीवीपी के विभाग संयोजक रवि वर्मा, इकाई उपाध्यक्ष युवराज सिंह और साहिल खतरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले कई वर्षों से ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत की मांग उठाती रही है। इस बारे में प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए। इतना ही नहीं धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक विरोध भी किए गए, लेकिन अभी तक भवन की दशा सुधारने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिषद ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। एबीवीपी ने स्थानीय प्रशासन को चेताया है कि यदि मंगलवार तक संबंधित अधिकारी ओल्ड ब्लॉक का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू नहीं करते हैं, तो विद्यार्थी परिषद ओल्ड ब्लॉक पर तालाबंदी करेगी। परिषद ने स्पष्ट किया कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय, स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। खस्ताहाल भवन की जल्द हालत सुधारी जाए और विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बेहतर माहौल मुहैया करवाया जाए।

पीजी कॉलेज रामपुर के ओल्ड ब्लॉक में छत से रिस रहा पानी। स्रोत : एबीवीपी

पीजी कॉलेज रामपुर के ओल्ड ब्लॉक में छत से रिस रहा पानी। स्रोत : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article