{"_id":"66c9e39affed8579ee041012","slug":"if-demands-of-pensioners-are-not-met-by-15th-september-then-they-will-protest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120790-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 15 सितंबर तक पेंशनरों की मांगे नहीं हुई पूरी तो करेंगे धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 15 सितंबर तक पेंशनरों की मांगे नहीं हुई पूरी तो करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
15 सितंबर तक पेंशनरों की मांगे नहीं हुई पूरी तो करेंगे धरना प्रदर्शन
सरकार पेंशनरों की एकमुश्त दे सभी देनदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक शनिवार को समिति हाल रामपुर में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ की बैठक 23 अगस्त को अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा की अध्यक्षता में शिमला के रोटरी क्लब के हाल में संपन्न हुई थी। इसमें सभी कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने सरकार से रोष जताते हुए अनुरोध किया है कि पेंशनरों की सारी देनदारियां एकमुश्त दी जाएं। सरकार पेंशनरों की सारी देनदारियां एकमुश्त नहीं देती है, तो पेंशनर 15 सितंबर के बाद धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी जो भी निर्णय लेगी हम मजबूती के साथ सहयोग देंगे। यदि राज्य कार्यकारिणी धरना प्रदर्शन करने को कहेगी, तो रामपुर पेंशनर संघ तन-मन-धन से संघ का पूरा सहयोग करेगी। बैठक में संघ को अधिक मजबूत करने और फिलहाल कोर्ट न जाने बारे भी निर्णय लिया गया। बैठक में जॉन एवं खंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।