{"_id":"693acdd45a3960428c09b8c4","slug":"hunter-caught-hunting-wild-chickens-in-munish-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-149916-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुनीश में जंगली मुर्गों का शिकार करते धरा शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुनीश में जंगली मुर्गों का शिकार करते धरा शिकारी
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में वन्य जीवों को शिकारी अपना निशाना बना रहे हैं। बुधवार शाम को वन विभाग की मुनीश बीट में जंगली मुर्गों का शिकार करते हुए एक शिकारी को वन रक्षक ने धर-दबोचा। आरोपी शिकारी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना रामपुर में वीरवार को वन विभाग रामपुर की मुनीश के वन रक्षक अर्जुन सिंह की शिकायत पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा-51 और शस्त्र अधिनियम की धारा-27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक ने कहा है कि 10 दिसंबर को जब वह शाम करीब 5:35 बजे मुनीश बीट के गुटड़ा नाले के पास गश्त कर रहा था, तभी उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी और उन्होंने देव राज, गांव मुनीश, तहसील रामपुर, जिला शिमला को हथियार के साथ देखा। उन्होंने देव राज के कब्जे से एक कारतूस और दो मरे हुए जंगली मुर्गे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी से 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक भी बरामद की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक भी बरामद की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।