फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of pilgrims bowed their heads at the Damukh Dansa temple.

Rampur Bushahar News: दमुख डंसा मंदिर में सैकड़ों जाइयों ने टेका माथा

Sat, 18 Apr 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवता साहिब का लिया आशीर्वाद, निर्माणाधीन कोठी के लिए 3 लाख से अधिक राशि भेंट
विज्ञापन

डंसा की जाइयों ने 1.74 लाख रुपये किए दान

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम मंदिर परिसर डंसा में शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने देवता साहिब दमुख का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान देवता साहिब दमुख की निर्माणाधीन कोठी की प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मंदिर समिति के अनुसार कोठी की प्राण प्रतिष्ठा इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित है। इस आयोजन के लिए महिलाओं ने दानस्वरूप 1.74 लाख रुपये की राशि भेंट की। इसके अलावा जगूनी क्षेत्र की महिलाओं ने भी देवता साहिब की आज्ञा लेकर 1.50 लाख रुपये की राशि मंदिर समिति को अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर परिसर को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने देवता से परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर 168 महिलाओं ने प्रति महिला 1,000 रुपये के हिसाब से योगदान दिया। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव जीएल डमालू, उप प्रधान गौरी नेगी, कोषाध्यक्ष दुर्गा दत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनीता शर्मा लालसा, उतरा शर्मा, बिना शर्मा, मीरा शिंगला, गायत्री त्यावल, अनुराधा, आस्था कुमारी, कौशल्या शोली, सुरेखा स्यारला, पूनम शर्मा नीथर, भारती दलाश, मानदासी देवठी, पूजा करेरी, नीता शर्मा चंडीगढ़, ट्विंकल जुब्बल, विद्या देवी चाकली, राजकांता निरमंड, कलावती काशापाठ, सीता देवी रोहडू और रजनी जींद हरियाणा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed