फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of people took prasad at the Brahmabhoj in Manjgaon.

Rampur Bushahar News: मांझगांव के ब्रह्मभोज में सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

Wed, 22 Apr 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of people took prasad at the Brahmabhoj in Manjgaon.
मांझगांव में जाई भांजों के स्वागत के लिए खड़ी कमेटी। संवाद
1600 जाई भांजों का भव्य स्वागत
विज्ञापन

लोगों ने देवी-देवताओं से लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन के मांझगांव के श्री लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता मंदिर में सैकड़ों लोगों ने ब्रह्मभोज में भाग लिया। सुबह करीब 9 बजे जाई भांजों का स्थानीय देवता और मंदिर कमेटी सदस्यों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर 18 अप्रैल से मंदिर में चल रहे गायत्री पाठ का पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता के साथ देवता दत्त महाराज बसाहरा, लक्ष्मी नारायण मझेवली, सिंहासिनी माता त्यावल और कुंद्रा नाग कुन्नी पांच दिनों से सवा लाख गायत्री पाठ यज्ञ में विराजमान थे।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्णाहुति के बाद सभी देवी-देवता अपने-अपने रथों में आरुढ़ हुए। इसके उपरांत दूर-दूर से आए ब्राह्मणों और जाई भांजों को भोजन करवाया गया। इसके बाद आम जनता के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने आयोजन में उपस्थित सभी देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान जय सिंह मेहता ने बताया कि ब्रह्मभोज में करीब 1600 जाई भांजों और सैकड़ों ब्राह्मणों सहित पंचगांव क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि नए मंदिर की प्रतिष्ठा में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि को दूर करने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया जाता है। इसमें जाई भांजों और ब्राह्मणों को विशेष रूप से आमंत्रित कर भोजन करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed